{"_id":"6adc70bedfafa7dedf0aed9c","slug":"shimla-cm-sukhvinder-sukhu-flags-off-the-health-department-s-walkathon-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
Sat, 24 Oct 2026 02:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:18 PM IST
सार
वॉकथॉन में निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, खेल भावना, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक क्लब के शुभारंभ अवसर पर अपने सरकारी आवास ओक ओवर शिमला से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला तक वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकथॉन में निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, खेल भावना, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्लब कर्मचारियों के बीच टीम वर्क, अनुशासन, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए खेल टूर्नामेंट, एथलेटिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि क्लब खेल सांस्कृतिक प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारने, पारंपरिक हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने तथा विभागीय कर्मियों के बीच एकता और सद्भाव को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक कार्य वातावरण के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों का कल्याण और सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन