फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajani Patil stated that a major rally will be held at Delhi's Ramlila Maidan on November 1

शिमला: रजनी पाटिल बोलीं- संविधान बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में होगी बड़ी रैली

Sat, 24 Oct 2026 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:12 PM IST
सार

प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि 1 नवंबर को राम लीला मैदान दिल्ली में होने जा रही रैली संविधान को बचाने के लिए हो रही है। इसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। 

विज्ञापन
Rajani Patil stated that a major rally will be held at Delhi's Ramlila Maidan on November 1
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को राम लीला मैदान दिल्ली में होने जा रही रैली संविधान को बचाने के लिए हो रही है। इसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि इसमें हिमाचल से भी हजारों की संख्या में लोग जाएंगे। रजनी ने पत्रकार वार्ता में माैजूद माकपा नेताओं का स्वागत करते हुए दिल्ली रैली में भाग लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि देश बचाना है तो वोट बचाना होगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, माकपा नेता राकेश सिंघा, पूर्व मेयर संजय चौहान, एआईसीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर समेत कई अन्य नेता उपस्थित रहे।  राकेश सिंघा ने कहा कि देश के सामने बहुत बड़ी चुनौती देश को बचाने की है। देश को बचाने वालों को साझा मंच पर आना होगा। संविधान कैसे खतरे में हैं। निष्पक्ष चुनाव करवाने जरूरी है। पूर्व मेयर संजय चौहान ने भी प्रदेश के सभी संगठनों का आह्वान किया कि वे इस रैली में जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed