{"_id":"6a045edad96d781669077bbb","slug":"video-soul-stirring-staging-of-play-manto-ki-kahani-manto-ki-zubani-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंटो की कहानी, मंटो की जुबानी...नाट्य मंचन ने मोहा मन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंटो की कहानी, मंटो की जुबानी...नाट्य मंचन ने मोहा मन; VIDEO
राजातालाब स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में “मंटो की कहानी, मंटो की जुबानी” कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध लेखक सआदत हसन मंटो की तीन चर्चित कहानियों का प्रभावशाली मंचन किया गया। आकाशीय मंच पर कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “खोल दो” कहानी के मंचन से हुई, जिसमें भारत-पाक विभाजन की विभीषिका, मजहब के नाम पर हुई हिंसा और इंसानियत के दर्दनाक अंत को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद “काली सलवार” और “ठंडा गोश्त” का मंचन हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
नाटक के मंचन से पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल सिंह और डॉ. अवधेश सिंह ने कलाकारों का परिचय कराया। कार्यक्रम का निर्देशन हर्षित कुमार तथा सह-निर्देशन हर्ष जायसवाल ने किया, जबकि प्रस्तुति नवीन चंद्र की रही।
मंचन में हर्ष जायसवाल, अनुराग कनौजिया, प्रवेश भार्गव, सूरज दुबे, तरुण पांडेय, आशीष भारद्वाज, अनिकेत मिश्रा, मोहित दुबे, किशन सिंह, अमन पाल, पूनम सैनी, सुहानी मौर्य और रियास ने दमदार अभिनय किया। नेपथ्य सहयोग सुमित ठाकुर और अमन पाल ने संभाला। कार्यक्रम के दौरान शंखनाद भी किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।