{"_id":"6af3e4a55eb12ca3c20a53d2","slug":"child-kidnapped-and-strangled-to-death-accused-arrested-following-police-encounter-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दिल दहलाने वाली वारदात: अपहरण कर मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दिल दहलाने वाली वारदात: अपहरण कर मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; लोगों ने लगाया जाम
Wed, 11 Nov 2026 09:14 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:14 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बालक का अपहरण करने के बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उधर, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को दो गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी पिंटू ने लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा फाल के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी की छानबीन में जुटी पुलिस में कुशियारा फाल से मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया । उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने जंगल से बालक का शव बरामद किया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सेमरी गांव निवासी केशव प्रसाद मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर घर के पास बिहसड़ा इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप चाय-पान की दुकान चलाता है। केशव बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पिंटू दुकान पर आकर बैठता था। सोमवार शाम करीब चार बजे युवक ने केशव के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस को बाइक सिखाने की बात कही। इसके बाद उसे बाइक पर आगे बैठाकर बिहसड़ा बाजार की ओर चला गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बहाना बनाकर बालक को ले गया था आरोपी
मिर्जापुर में बालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
केशव ने बताया कि आरोपी पिंटू के मोबाइल पर शाम को फोन किया गया, तो उसने फोन बंद कर लिया। रात तक बालक का पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। सुबह पिंटू ने उनके भांजे आदित्य के मोबाइल पर फोन कर 50 लख रुपये की फिरौती मांगी। अपहरण की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मिर्जापुर में बालक की हत्या के बाद लोगों ने किया सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बालक के अपहरण की सूचना मिलने के बाद प्रार्थना की दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। छानबीन में आरोपी पिंटू और शैलेंद्र निवासी कामापुर विंध्याचल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी।
पूछताछ में उसने बताया कि अपहरण करने के बाद दो घंटे तक बालक को घुमाया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पूछताछ में उसने बताया कि अपहरण करने के बाद दो घंटे तक बालक को घुमाया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।