{"_id":"6a04bd6ab3d327e25302ef83","slug":"video-mirzapur-wins-opening-match-of-pp-gupta-memorial-junior-cricket-tournament-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर ने जीता पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच, VIDEO
पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत बुधवार को हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में मिर्जापुर ने टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय को 4 विकेट से हरा दिया। इस तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट स्पोर्ट्स ने 25 ओवर खेल के नौ विकेट पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा ने शानदार 57 रन बनाए जबकि अंश ने 15 रन बनाए। एक्स्ट्रा के रूप में 24 रन मिले। मिर्जापुर की तरफ से अंशु ,शीर्ष और आयुष ने दो -दो विकेट लिए। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने शुरू के 15 ओवर में मात्र 65 रन पर ही 4 बल्लेबाज आउट हो गए। बाद में प्रिया पटेल और शिरीष सिंह ने नाबाद पारी खेल के टीम को अंतिम चार में प्रवेश करवा दिया। अंश पांडेय ने 21 रन, प्रिया पटेल ने नाबाद 40 और शिरीष सिंह ने नाबाद 30 रन बनाए। इसी के साथ 121 रनों के विजय लक्ष्य को 23.2 ओवरों में पूरा कर लिया। मुगलसराय की तरफ से अंश ने एक और अयाम ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शिरीष सिंह को दिया गया। अंपायरिंग इमामुद्दीन और हुसैन ने कि जबकि मैच रेफरी दीपक यादव रहे। अतिथियों का स्वागत मल्लू खान ने जबकि धन्यवाद मुकेश पटेल ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।