सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Patients clashed for the cool air of the cooler and there was heavy kicking and punching in the women's ward.

सागर जिला अस्पताल में हंगामा: कूलर की ठंडी हवा के लिए भिड़े मरीज, महिला वार्ड में जमकर चले लात-घूंसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 11:23 PM IST
Patients clashed for the cool air of the cooler and there was heavy kicking and punching in the women's ward.

सागर जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन कूलर की हवा को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। रात के सन्नाटे में चीख-पुकार सुनकर अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।

आधी रात को 'रणक्षेत्र' बना वार्ड नंबर 6
जानकारी के अनुसार, घटना महिला मेडिसिन वार्ड नंबर 6 की है। मंगलवार रात करीब 1:30 बजे जब पूरा अस्पताल सो रहा था, तभी कूलर की ठंडी हवा की दिशा को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। उमस और भीषण गर्मी से परेशान मरीज और उनके तीमारदार एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस हंगामे के चलते वार्ड में भर्ती अन्य 40 मरीजों की सांसें अटक गईं और पूरे वार्ड में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें-  रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

40 मरीज और सिर्फ 2 कूलर: बदहाली ने बढ़ाई परेशानी
इस विवाद की जड़ अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 6 में करीब 40 मरीज भर्ती हैं, लेकिन उन्हें राहत देने के लिए पूरे वार्ड में मात्र 2 कूलर ही चालू हालत में हैं। वार्ड की दीवारों पर लगे पंखे वर्षों से कबाड़ बन चुके हैं। केवल वार्ड ही नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 3 के एसी भी लंबे समय से खराब हैं। सबसे गंभीर स्थिति चेस्ट आईसीयू की है, जहां सेंट्रल एसी का एक हिस्सा बंद होने से गंभीर मरीजों को भी पसीने में तरबतर होना पड़ रहा है।

स्टाफ बोला- शिकायतों की कोई सुध नहीं लेता
ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि उन्होंने कई बार अस्पताल प्रशासन को खराब पंखों और कूलरों की जानकारी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गर्मी के कारण मरीजों का पारा चढ़ रहा है, जो आए दिन ऐसे छोटे-बड़े विवादों का कारण बन रहा है।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
मरीजों के परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय स्थिति में इलाज कराना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण न केवल मरीज परेशान हैं, बल्कि अस्पताल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था भी खतरे में पड़ गई है। देर रात हुई इस मारपीट के बाद अब अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jammu: 17 मई से शुरू होने वाली जनगणना के लिए चिनैनी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

13 May 2026

फतेहपुर: मौसम ने अचानक ली करवट, चली धूल भरी आंधी

13 May 2026

Jammu: नशा मुक्त अभियान के तहत रियासी में दवा दुकानों पर प्रशासन की सख्त जांच

13 May 2026

Kashmir: तुलैल घाटी के सरदाब गांव में सेना का मुफ्त चिकित्सा शिविर, लोगों को मिली राहत

Jammu: डोडा पुलिस की साइबर शाखा का बड़ा खुलासा, लाखों रुपये और मोबाइल बरामद

13 May 2026
विज्ञापन

Jammu: सांबा में छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत, भक्तों ने बरसाए फूल

13 May 2026

Kathua: कठुआ में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

13 May 2026
विज्ञापन

CG: बिलासपुर से 850 श्रद्धालु रामलला दर्शन को अयोध्या रवाना, बेलतरा विधायक ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

गोरखपुर में मौसम का यू-टर्न: शाम को आई आंधी-बारिश, गर्मी हुई गायब,

13 May 2026

VIDEO: सीबीएसई इंटर में बेटियों का जलवा, सायना मिश्रा ने जिले में किया टॉप व सिद्धता सिंह दूसरे स्थान पर

13 May 2026

VIDEO: अनाबिया ने 97.8 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पाया प्रथम स्थान

13 May 2026

Video: गोमती नगर में ‘अपराजिता’ कार्यक्रम आयोजित, महिला सुरक्षा पर हुई चर्चा

13 May 2026

12वीं में बाजी मारते ही खुशी से झूमे छात्र: गोरखपुर में केक काटकर मनाया रिजल्ट का जश्न

13 May 2026

नारनौल: 13वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, फायर कर्मचारियों को न्याय देने की उठी मांग

जींद: अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दिया धरना

13 May 2026

Video: पंचायतीराज चुनाव के लिए बंगाणा में मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित

13 May 2026

भिवानी: जोहड़ में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

13 May 2026

Video: गोंडा में स्मार्ट मीटरों की शुद्धता पर पावर कार्पोरेशन का मुहर, 99.90 फीसदी से अधिक सटीक मिले

13 May 2026

भिवानी: चाट भंडार की रसोई में भड़की आग, मौक पर पहुंची दमकल और पुलिस

13 May 2026

VIDEO: बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर में दो वाहनों की आपस में हुई टक्कर

13 May 2026

CBSE Class 12 Result: शाहजहांपुर में छात्र नवांश ने प्राप्त किए 97.8 प्रतिशत अंक, शिक्षकों ने मेधावियों को खिलाई मिठाई

13 May 2026

VIDEO: आजमगढ़ में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से शहर की निगरानी तेज

13 May 2026

VIDEO: आजमगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

13 May 2026

VIDEO: नीट यूजी का पेपर लीक को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन

13 May 2026

Jammu: रियासी में पार्किंग की कमी से लोग परेशान, प्रशासन से समाधान की मांग

13 May 2026

Kashmir: बांदीपोरा में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का कहर, बागानों और घरों को भारी नुकसान

Kashmir: बांदीपोरा में नशे के खिलाफ बाइक रैली, युवाओं ने दिया जागरूकता संदेश

Jammu: भलवाल में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता पदयात्रा, युवाओं ने दिया संदेश

13 May 2026

प्रयागराज में तूफान से मची अफरातफरी, कहीं टिन शेड उड़े तो कहीं बैरिकेडिंग

13 May 2026

VIDEO: श्री श्री रविशंकर के 70 वें जन्मोत्सव पर भजन व ध्यान क्रिया का आयोजन

13 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed