सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SI Accused of Harassment on Moving Bus: Female Doctor Alleges Molestation, SP Suspends Officer

MP: चलती बस में खलनायक बना सब-इंस्पेक्टर, नागदा जा रही डॉक्टर से की छेड़छाड़; सस्पेंड कर शुरू हुई जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में इंदौर से नागदा जा रही एक महिला डॉक्टर ने एसआई मुन्नालाल सोलंकी पर चलती बस में छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर के अनुसार हरिफाटक ब्रिज के पास एसआई उनकी सीट पर आकर बैठ गया और कुछ देर बाद गलत तरीके से छूने लगा।

SI Accused of Harassment on Moving Bus: Female Doctor Alleges Molestation, SP Suspends Officer
SI पर चलती बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में इंदौर से नागदा जा रही एक महिला डॉक्टर के साथ चलती बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई मुन्नालाल सोलंकी ने बस के अंदर महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत तरीके से छूने की कोशिश की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई मुन्नालाल सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच नागदा मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को सौंपी गई है।

Trending Videos

हर दिन बस से करती थीं अपडाउन

महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना इंदौर से नागदा बस के जरिए अपडाउन करती हैं। बुधवार को जब बस हरिफाटक ब्रिज के पास पहुंची, तभी एसआई मुन्नालाल सोलंकी आकर उनकी सीट के पास बैठ गए। डॉक्टर के अनुसार कुछ देर बाद एसआई ने उनकी कमर पर हाथ रखकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया और दूसरी सीट पर बैठने को कहा, तो एसआई भड़क गए और गालीगलौज करने लगे। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एसआई ने उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागदा पहुंचकर की लिखित शिकायत

घटना के बाद महिला डॉक्टर ने नागदा पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत में उन्होंने यात्रा के दौरान हुई छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का विस्तार से उल्लेख किया। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने डीआरपी लाइन में तैनात एसआई मुन्नालाल सोलंकी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले की जांच नागदा मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को सौंप दी गई है।


ये भी पढ़ें-  रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

बस का वीडियो भी आया सामने

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता की नाराजगी भरी आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अब महिला डॉक्टर के बयान के साथ बस में मौजूद यात्रियों और बस स्टाफ से भी पूछताछ करेगी। मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed