'दिल्ली में एक और निर्भया कांड!': बस में सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर को भड़की AAP, केजरीवाल-सिसोदिया बरसे
रानीबाग इलाके में सोमवार रात चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करने वाली महिला घटना के समय काम खत्म कर घर जा रही थी। आरोप है कि बस में सवार चालक और हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंककर भाग गए। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने घटना को लेकर भजपा सरकार पर हमला बोला है।
ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा। ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है।'
दिल्ली में भाजपा के सारे इंजन ठप हो चुके हैं: मनीष सिसोदिया
आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिल्ली में एक और निर्भया कांड! चलती बस में फिर से सामूहिक दुष्कर्म! दिल्ली में बीजेपी के सारे इंजन ठप हो चुके हैं। स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं, बसों में सुरक्षित नहीं।'
क्या है पूरा मामला
रानीबाग इलाके में सोमवार रात चलती स्लीपर बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करने वाली महिला घटना के समय काम खत्म कर घर जा रही थी। आरोप है कि बस में सवार चालक और हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंककर भाग गए। पीड़िता को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 30 साल की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। उसके पति को टीबी की बीमारी है। वह मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करती है। रानीबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सोमवार रात वह काम करने के बाद घर जा रही थी। सरस्वती विहार इलाके में वह बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस आकर वहां रुकी। महिला ने दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से टाइम पूछा।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे बस के अंदर खींच लिया और चालक से बस चलाने के लिए कहा। इस दौरान बस में मौजूद दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास महिला को बस से फेंककर वहां से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें पता चला कि बस दिल्ली से बिहार के बीच चलती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बस को जब्त कर आरोपी बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।