सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Consignment of 80 kg of Ganja brought from Odisha seized; two accused arrested

Delhi Crime: ओडिशा से लाई गई 80 किलो गांजा की खेप बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Thu, 14 May 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के सेमिलिगुड़ा से लाया गया था और इसे दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने एक साथी को यह खेप देने पहुंचे थे।

Consignment of 80 kg of Ganja brought from Odisha seized; two accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो गुर्गाें लोकेश भारद्वाज (28) व अख्तर खान (38) को गिरफ्तार किया है। लोकेश हरियाणा के रेवाड़ी और अख्तर खान राजस्थान के भिवाड़ी का रहने वाला है। इनसे 80.670 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

Trending Videos


अपराध शाखा के डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भिवाड़ी से दिल्ली-एनसीआर में गांजे की बड़ी खेप पहुंचाई जानी है। इसके बाद इंस्पेक्टर संजय कौशिक और एसआई नरेंद्र की टीम ने दो मई को आजादपुर सब्जी मंडी की सर्विस लेन के पास जाल बिछाकर संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 80.670 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के सेमिलिगुड़ा से लाया गया था और इसे दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने एक साथी को यह खेप देने पहुंचे थे। अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड ली गई है। उन्होंने बताया कि अख्तर खान भिवाड़ी में जिम चलाता है और ओडिशा व राजस्थान में नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह राजस्थान और ओडिशा में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

अख्तर को मादक पदार्थ मुहैया कराने वाले मुख्तार अहमद को पकड़ने के लिए सेमिलिगुड़ा ले जाया गया लेकिन वह फरार है। आरोपी लोकेश भारद्वाज को पहले भी 2025 में एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था और वह फरवरी 2026 में ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed