{"_id":"6a05867d0f0151cfef0265c2","slug":"bjp-hemant-khandelwal-mohan-yadav-vehicle-rally-fuel-saving-bjp-discipline-kisan-morcha-madhya-pradesh-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड में वाहन रैली पड़ी भारी: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंड में वाहन रैली पड़ी भारी: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 14 May 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा किसान मोर्चा भिंड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है। ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों की रैली निकालने के मामले को प्रदेश संगठन ने गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है।
भाजपा किसान मोर्चा भिंड के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव नियुक्ति निरस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील के बावजूद निकाली गई वाहन रैली को संगठन ने अनुशासनहीनता माना। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिलाध्यक्ष पद से हटाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संगठन का मानना है कि पार्टी की कार्यशैली और शीर्ष नेतृत्व के संदेश के विपरीत इस तरह की वाहन रैलियां गलत संदेश देती हैं और यह प्रधानमंत्री की अपील की अवहेलना है।
ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसा: हादसे से दो महीने पहले ही इंजन खराब होने की दी गई थी चेतावनी, फिर भी चलाते रहे
बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए अपने कारकेड में 13 वाहनों को घटकार 8 कर दिया है। बुधवार को सीएम के कारकेट में सिर्फ 6 वाहन थे। उन्होंने मंत्रियों और निगम मंडलों में हो रही नियुक्तियों के पदाधिकारियों को सालीन तरीके से पदभार ग्रहण करने और मंत्रियों को भी अपने काफिले में गाड़ियां कम करने की अपील की थी। इसके बाद पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर सादगी और ईंधन बचत को लेकर संदेश दिया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई बड़ी वाहन रैली संगठन के निशाने पर आ गई। राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को बीजेपी संगठन की सख्त अनुशासनात्मक नीति के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: पेयजल योजनाओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर तीन सीएमओ निलंबित
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X