{"_id":"6a04b9108ea13e2c4c0599ea","slug":"mp-news-three-cmos-suspended-for-negligence-in-drinking-water-schemes-and-cm-helpline-complaints-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पेयजल योजनाओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर तीन सीएमओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पेयजल योजनाओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर तीन सीएमओ निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 13 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार
पेयजल योजनाओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही बरतने पर नगरीय प्रशासन विभाग ने तीन सीएमओ को निलंबित कर दिया है। विभागीय समीक्षा में शिकायतों के समाधान और योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सीएमओ पर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पेयजल योजनाओं, स्वच्छ जल अभियान और CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समीक्षा में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद की गई। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने की समीक्षा में पाया कि नगर परिषद विजयपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने स्वच्छ जल अभियान और सीएम हेल्पलाइन की पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरती। शिकायतें एल-4 स्तर तक पहुंचने के बावजूद समयसीमा में समाधान नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें- भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 की तैयारी: जमीनी हकीकत अलग, कमिश्नर की सख्ती के बाद भी कई इलाकों में गंदगी
इसी तरह नगर परिषद भांडेर, जिला दतिया में अमृत 2.0 योजना के तहत संविदाकार को निर्धारित समय में स्वीकृति पत्र जारी नहीं किए जाने पर हनुमंत भदौरिया को जिम्मेदार माना गया। विभाग ने इसे महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब और विभागीय निर्देशों की अवहेलना माना है। वहीं नगर परिषद बड़ौनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर पर हितग्राही मूलक योजनाओं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने के आरोप लगे। साथ ही 13 मई को आयोजित विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को भी गंभीर माना गया।
ये भी पढ़ें- Bhopal Crime: रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गर्भवती बहू ने लगाई फांसी, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप
विभाग ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि पेयजल व्यवस्था, जनहित योजनाओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि आमजन को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कार्यों में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X