{"_id":"6a05a608bb83de9c7e0ccc04","slug":"uttarakhand-india-first-halala-case-surfaces-in-roorkee-fir-and-chargesheet-filed-under-ucc-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यूसीसी लागू होने के बाद देश का पहला हलाला का मामला सामने आया, रुड़की में दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यूसीसी लागू होने के बाद देश का पहला हलाला का मामला सामने आया, रुड़की में दर्ज हुई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 14 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Uttarakhand News: उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बाद हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से हलाला का मामला सामने आया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरिद्वार जिले के रुड़की में देश पहला हलाला का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने यूसीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही चार्जशीट भी फाइल कर दी है।
Trending Videos
उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बाद हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर बंदरजूड गांव में दर्ज दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहली बार हलाला को भी अपराध मानते हुए चार्जशीट में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: सिडकुल कार्यालय से 2004 भर्ती प्रक्रिया की फाइल गायब, तहरीर के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज
पीड़िता ने पति दानिश पर जबरन हलाला कराने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। इसे देश में हलाला को अपराध की श्रेणी में शामिल करने का पहला मामला माना जा रहा है।