{"_id":"6a04b45f53e6f25820017208","slug":"video-informational-boards-installed-at-yamuna-ghats-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना के घाटों पर लगे जानकारी वाले बोर्ड, तैराक पुलिसकर्मी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना के घाटों पर लगे जानकारी वाले बोर्ड, तैराक पुलिसकर्मी होंगे तैनात
आगरा में यमुना के पार्वती घाट पर मंगलवार को लोगों की डूबने से हुई मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने हादसे रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर हुई डूबने की घटना के बाद अमर उजाला ने सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़ा करते हुए प्रमुखता से बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित की। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। मामले में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने घाटों पर जागरूकता वाले बोर्ड लगाने से लेकर थाना पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए हैं। पार्वती घाट पर नहाने गए शोभा नगर के विक्की सहित मथुरा और हाथरस के तीन युवक-युवतियों की डूबने से मौत हो गई थी। सभी जन्मदिन पार्टी में आए थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर यमुना के घाटों पर सुरक्षा इंतजाम को लेकर सवाल खड़े हो गए। कई बार डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शहर से लेकर देहात तक घाटों पर इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसे हो चुके हैं। पार्वती घाट पर हुई घटना के बाद लखनऊ से दिशा-निर्देश मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार में बताया कि शहर और देहात में यमुना के घाटों पर पुलिस के इंतजाम किए जाएंगे। यमुना में ज्यादा गहराई वाले स्थानों को चिहि्नित करके बोर्ड लगाए जा रहे हैं। चेतावनी भी लिखी जा रही है कि पानी में न जाएं। इससे हादसे का शिकार हो सकते हैं। अगर कोई नाव में भी जाएगा तो लाइफ जैकेट होनी चाहिए। इस पर संबंधित थाना पुलिस नजर रखेगी। फिलहाल पुलिस कर्मियों को लगाने के साथ गोताखोर भी दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।