Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Roorkee: Swami Vivekananda College Management Terms Allegations Against It Baseless Holds Press Conference
{"_id":"6a04b8b568ca2485510b06a7","slug":"video-roorkee-swami-vivekananda-college-management-terms-allegations-against-it-baseless-holds-press-conference-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन ने उन पर लगे आरोपों को बताया निराधार, की प्रेसवार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन ने उन पर लगे आरोपों को बताया निराधार, की प्रेसवार्ता
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन और इंपीरियल एजुकेशन ट्रस्ट के प्रबंधन ने प्रेस वार्ता कर संस्थान पर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बुधवार को कॉलेज में एक प्रेस वार्ता कर पदाधिकारी, अरविंद सैनी, आरपी सिंह और कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास कुमार ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते संस्थान की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में करीब एक हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और वर्तमान में परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे समय में लगातार हो रहे कॉलेज के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से विद्यार्थियों में भय का माहौल बन रहा है। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों का पीछा कर रहे हैं और उनके परिवारों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रबंधन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज प्रबंधन ने समूह ‘ग’ भर्ती में ठगी के लगाए जा रहे आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया संस्थान में हुई ही नहीं। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाने और संस्थान की छवि खराब करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।