फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Atharv emerged victorious in the competition

Roorkee News: प्रतियोगिता में अथर्व ने मारी बाजी

Fri, 23 Oct 2026 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Atharv emerged victorious in the competition
इनर व्हील क्लब के पांच क्लबों की ओर से 22 अक्तूबर को साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित सिंगिंग कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले में अथर्व कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रुड़की समेत आसपास के क्षेत्रों के 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अथर्व ने ऑडिशन, प्रथम राउंड, सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले में अपनी गायकी से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। पांच विजेताओं में अथर्व ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी और 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 5100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 3100 रुपये दिए गए।
विज्ञापन

दो प्रतिभागियों को 2100-2100 रुपये के सांत्वना पुरस्कार मिले। मेयर अनीता अग्रवाल ने अथर्व को सम्मानित कर बधाई दी। प्रतियोगिता का आयोजन क्लब अध्यक्ष संगीता प्रुथी, स्तुति गोयल, लेफ्टिनेंट कर्नल ममता सिंह, डॉ. पूनम मंगल और रमा गुप्ता के संयुक्त प्रयासों से किया गया। अथर्व की मां अनु शर्मा श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रवक्ता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed