Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Splendid Performance by Meerut's Bright Students in CBSE Class 12 Exams; Ansh and Ananya Emerge as District Toppers.
{"_id":"6a04ac250d457ff040018278","slug":"video-splendid-performance-by-meeruts-bright-students-in-cbse-class-12-exams-ansh-and-ananya-emerge-as-district-toppers-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में मेरठ के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, अंश और अनन्या बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में मेरठ के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, अंश और अनन्या बने जिला टॉपर
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मेरठ के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष जिले की मेरिट सूची में विज्ञान और मानविकी (ह्यूमैनिटीज) वर्ग का दबदबा रहा। जिले को इस बार दो संयुक्त टॉपर मिले हैं जिन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। जिले में प्रथम स्थान पर केएल इंटरनेशनल स्कूल के अंश सिंघल (विज्ञान वर्ग) और सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल की अनन्या शर्मा (ह्यूमैनिटीज वर्ग) रहे। दोनों ने ही 493/500 अंकों के साथ 98.6% हासिल किए हैं। कॉमर्स वर्ग में मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर की मनस्वी धामा ने 97.6% अंकों के साथ जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने बताया कि इस वर्ष जिले के करीब 13 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। टॉप-3 स्थानों पर काबिज 7 मेधावियों में से 5 छात्राएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।