{"_id":"6a0549a8a8b36ff4af06cb0e","slug":"video-amritsar-police-busted-arms-smuggling-module-six-pistols-and-14-cartridges-recovered-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन, मनीष सिंह उर्फ मनीष, किशन सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक ऑपरेशन सेल द्वारा इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में गिराई जाने वाली हथियारों की खेप को आगे अपराधियों तक पहुंचाता था।
पुलिस के अनुसार आकाशदीप पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2020 में लोपोके थाने में दर्ज दो किलो हेरोइन मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। वह 23 मार्च 2026 को जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से सीमा पार तस्करों से संपर्क कर अपना नेटवर्क सक्रिय कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया कि आकाशदीप इलाके के युवाओं और एक नाबालिग को पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूरी और प्लंबिंग का काम करते थे, लेकिन कम उम्र में ज्यादा पैसे कमाने की चाहत उन्हें अपराध की राह पर ले गई।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे गैरकानूनी कामों से दूर रहें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।