{"_id":"6a053c6d5b7d1ce03a0bb5f4","slug":"video-video-lkhanauu-ka-gadab-ma-ijanayara-ka-ghara-lga-aaga-afara-tafara-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ के गुडंबा में इंजीनियर के घर लगी आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ के गुडंबा में इंजीनियर के घर लगी आग, अफरा-तफरी
कुर्सी रोड स्थित अर्जुन इन्कलेव फेज-1 में बुधवार देर शाम एक मकान के द्वितीय तल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद और दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक अर्जुन इन्कलेव फेज-1 निवासी कंसल्टेंट इंजीनियर ऋषभ त्रिपाठी के घर के दूसरे तल पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे आग लग गई। उस समय उनकी पत्नी श्वेता अपने दो बच्चों के साथ प्रथम तल पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठता देखा और तुरंत परिवार के लोगों के साथ दमकल विभाग को सूचना दी।
आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या मंदिर में जल रहे दीपक को माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।