{"_id":"6a054eab135aa123810db8f4","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4280171-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 11:13 AM IST
जांजगीर चंपा जिले के ग्राम भवंतरा में देर रात चार लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। सुबह निर्माण कार्य पर पहुंचे मिस्त्री ने चारों को चारपाई पर बेसुध पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नए मकान निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे और वहीं ठहरे थे।
सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। गांव में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।