{"_id":"6a05afdbc7a1c645a508f83e","slug":"video-sanjay-kalba-injured-in-police-encounter-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ संजय कालबा, दो साथियों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ संजय कालबा, दो साथियों समेत गिरफ्तार
जिला पुलिस की सीआईए नारनौल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या समेत कई मामलों में वांछित आरोपी संजय उर्फ संजय कालबा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दो साथियों घनश्याम निवासी गोपालपुरा (राजस्थान) और आदित्य निवासी अकबरपुर को भी अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम को 13 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार आरोपी संजय अपने साथियों के साथ गाड़ी में घूम रहा है। सूचना के बाद सीआईए इंचार्ज ने दो विशेष टीमों का गठन कर रेवाड़ी रोड से नांगल चौधरी जाने वाले पुल के नीचे समेत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी।
रात करीब 11:25 बजे तेज रफ्तार कार नाके की तरफ आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और वहां से फरार हो गए। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा शुरू कर दिया। नीरपुर बस स्टैंड के पास भी आरोपियों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की।
इसके बाद आरोपी चिंकारा फॉरेस्ट से लगते जंगली क्षेत्र की तरफ भाग निकले। पुलिस द्वारा ओवरटेक कर गाड़ी रोकने पर तीनों आरोपी बाहर निकल आए और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी और हवाई फायर किए, लेकिन आरोपी लगातार फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में संजय के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसके दोनों साथियों को भी काबू कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।