फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   INTUC district president Vipin Kumar receives a death threatINTUC district presidenINTUC district president Vipin Kumar receives a death threatt Vipin Kumar receives a death threat

Mahendragarh-Narnaul News: इंटक के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार को मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 24 Oct 2026 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
INTUC district president Vipin Kumar receives a death threatINTUC district presidenINTUC district president Vipin Kumar receives a death threatt Vipin Kumar receives a death threat
महेंद्रगढ़। भवन निर्माण मजदूर संघ हरियाणा इंटक के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार बसई ने गांव के ही सुनील पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में आकोदा पुलिस चौकी में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विपिन कुमार ने एफआईआर में बताया कि विवाद गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए एक संदेश को लेकर शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति नहीं होने के संबंध में गांव के ग्रुप में संदेश डाला गया था। उनका कहना है कि संदेश किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाकर नहीं, बल्कि गांव के लोगों की समस्या को लेकर साझा किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के बाद सुनील ने ग्रुप में वाइस मैसेज भेजकर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित संदेश बाद में डीलीट कर दिए। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले के तथ्यों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटक के प्रदेश सचिव तेजपाल प्रजापति ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिकायत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन की ओर से आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed