सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar Health Department takes major action

भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Thu, 14 May 2026 11:49 PM IST
Yamunanagar Health Department takes major action
स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए डिकोय ऑपरेशन में टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस अभियान का नेतृत्व पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन गोंदवाल ने किया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकोय बनाकर आरोपियों के संपर्क में भेजा। शुरुआत में महिला को पांजूपुर क्षेत्र में बुलाया गया, जहां उसे कई घंटों तक इंतजार कराया गया। इसके बाद आरोपी उसे यूपी के अंबेटा चांदपुर स्थित एक मकान पर ले गए। बताया जा रहा है कि वहां महिला की जांच करने के बाद आरोपियों ने गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की बात कही। साथ ही एक बच्चे का लिंग बताने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की गई। दूसरे बच्चे का लिंग बताने के लिए भी अलग से रकम मांगी गई। डिकोय महिला ने पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। इसके बाद योजना के तहत महिला को दोबारा आरोपियों के पास भेजा गया। आरोपी उसे यूपी के देवबंद क्षेत्र में एक स्थान पर लेकर पहुंचे, जहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, टैबलेट और वाई-फाई डिवाइस की मदद से भ्रूण की जांच की गई। इसी दौरान आरोपियों ने गर्भ में लड़का होने की जानकारी दी। पहले से निगरानी कर रही पीएनडीटी टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवबंद के गांव बंधेड़ा निवासी अजीम और अंबेटा चांदपुर निवासी बीना उर्फ सुमन के रूप में हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मौके से इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, टैबलेट और अन्य डिवाइस भी कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंका

14 May 2026

Meerut: मोहनपुरी और फूलबाग कॉलोनी के लोगों का डीएसओ कार्यालय पर हंगामा, गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप

14 May 2026

धमतरी में हल्ला बोल: नीट पेपर लीक पर NSUI का विरोध, PM-शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका; NTA भंग करने की मांग

14 May 2026

Baghpat: पेट्रोल डालकर सेलून के खोखे में लगाई आग, हजारों का नुकसान

14 May 2026

Video: अस्थायी बाजार को हटाने के लिए एडीएम से मिला व्यापार मंडल कुल्लू

14 May 2026
विज्ञापन

रेवाड़ी: सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

14 May 2026

रेवाड़ी: कांग्रेस में भीतरघात से हारी निहारिका चौधरी

14 May 2026
विज्ञापन

दोस्तों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या, VIDEO

14 May 2026

अयोध्या में प्रधानमंत्री की अपील का असर, अयोध्या नगर निगम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि व अधिकारी

14 May 2026

रायबरेली के खीरों में पेड़ गिरने से रास्ता बंद, लोगों को हो रही परेशानी

14 May 2026

Chhatarpur: गांव के लोगों ने पुलिस पर जमकर किया पथराव, खूब हुआ बवाल, आखिर हुआ क्या?

14 May 2026

Video: भक्ति के मंच पर अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल, रामलीला के दौरान मर्यादा तार-तार

14 May 2026

UP News: मेट्रो-रेपिड-जल-कानून... CM Yogi ने बताया 9 साल का रिपोर्ट कार्ड

14 May 2026

पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का राजफाश: पूर्व कर्मचारी ने बदला लेने के लिए रची साजिश, मास्टरमाइंड समेत चार पकड़े

14 May 2026

Shahjahanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्जीवन के लिए निर्देश दिए

14 May 2026

Shahjahanpur News: दो केंद्रों पर डीएलएड की परीक्षा शुरू, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

14 May 2026

Prateek Yadav के ससुर ने किया अंतिम संस्कार, Akhilesh Yadav ने बेटियों को संभाला, रोती रहीं Aparna

14 May 2026

Shahjahanpur: नीट पेपर लीक होने के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निकाला जुलूस

14 May 2026

VIDEO: नेपाल के नए टैक्स नियम से सीमा व्यापार ठप, पलिया में व्यापारियों का प्रदर्शन

14 May 2026

Satna: 'Mann Ki Baat' में PM Modi ने की थी तारीफ, उसी किसान ने अपना 'पिंडदान' क्यों कर दिया?

14 May 2026

Khandwa News: मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में चोरों का धावा, सात किलो चांदी के मुकुट-मूर्तियां और नगदी लेकर फरार

14 May 2026

रायबरेली के लालगंज में आंधी ने उजाड़ा बिजली का नेटवर्क, तेज तूफान में 585 खंभे और 52 ट्रांसफार्मर टूटे

14 May 2026

जींद: पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, नरवाना के वंश ने 10वीं में प्रदेशभर में पाया तीसरा स्थान

14 May 2026

MP News: PM Modi की 'सोना न खरीदने' की अपील, क्या बोले स्वर्ण व्यापारी?

14 May 2026

श्रावस्ती में नहाते समय राप्ती नदी में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद

14 May 2026

Anurag Thakur on Congress: पीएम मोदी ने अपने काफिले में की कटौती, क्या बोले अनुराग ठाकुर? | PM Modi

14 May 2026

गोंडा में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने परखी गोशाला की हकीकत

14 May 2026

Video: नीट पेपरलीक के विरोध में एचपीयू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

14 May 2026

अमन कबीर बने सहारा, पुलिस ने परिवार तक पहुंचाई खबर; VIDEO

14 May 2026

नमामि गंगे ने मणिकर्णिका तीर्थ पर चलाया स्वच्छता अभियान, VIDEO

14 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed