फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal and fire department personnel to seek support from political parties

Yamuna Nagar News: राजनीतिक पार्टियों से समर्थन मांगेंगे पालिका, दमकलकर्मी

Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal and fire department personnel to seek support from political parties
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने बताया कि 17 अगस्त से विधायक, सांसद, राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका के सदस्यों, अध्यक्ष और महापौर से संपर्क कर समर्थन मांगेंगे।
इसके अलावा दलित, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी समर्थन की अपील की जाएगी। यमुनानगर दमकल केंद्र पर कर्मचारियों ने प्रधान विजेंद्र सिंह की अगुवाई में धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में शुक्रवार को संघ और सरकार के बीच वार्ता हुई, लेकिन इसमें कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि बैठक में सरकार की ओर से मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, निकाय विभाग के प्रधान सचिव अशोक मीणा, महानिदेशक मुकुल कुमार और अग्निशमन महानिदेशक शेखर विद्यार्थी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की ओर से नगरपालिका राज्य प्रधान नरेश शास्त्री, महासचिव मांगेराम तिगरा, अग्निशमन राज्य प्रधान राजिंदर सिणद और महासचिव गुलशन भारद्वाज सहित पदाधिकारी शामिल हुए। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा निकाय मंत्री विपुल गोयल बैठक में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह मंत्री कृष्ण बेदी ने 13 मई को मानी गई की मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। संघ ने वार्ता विफल मानते हुए हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया।

दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद

दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed