{"_id":"6a7f6c60aabddeab8e0b42ed","slug":"rain-in-rural-areas-humidity-in-the-city-tormented-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161307-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ग्रामीण इलाके में बारिश शहर में उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ग्रामीण इलाके में बारिश शहर में उमस ने सताया
Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
जिले में सुबह के समय आसमान में उमड़ कर आए बादल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में उमस ने लोगों को परेशान किया। शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई, लेकिन झमाझम बारिश नहीं होने से मौसम में नमी बढ़ गई। दिनभर उमस के कारण लोग परेशान रहे।
वहीं जिले में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे पहले शुक्रवार तड़के पांच बजे थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। करीब सवा आठ बजे फिर से मौसम बदला और आसमान काले बादलों से घिर गया। देखते ही देखते ग्रामीण क्षेत्र में बारिश होने लगी।
बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी पानी मिला। वहीं, शहर में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश का इंतजार रहा। बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और ज्यादा महसूस हुई। दोपहर के समय गर्मी और उमस के कारण बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने के बावजूद जिले में मौसम पूरी तरह राहत देने वाला नहीं रहा। बारिश रुकने के बाद निकली गर्मी और वातावरण में बढ़ी नमी ने उमस बढ़ा दी। मौसम में लगातार बदलाव के चलते लोग बारिश और धूप के बीच झूलते रहे। शहरवासी अजय, अंकुर का कहना था कि सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश की उम्मीद थी, लेकिन कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। इससे गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई।
तीन दिन बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक जिले में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने पर लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।