फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city lit up on Independence Day

Yamuna Nagar News: स्वतंत्रता दिवस पर जगमग हुआ शहर

Sat, 15 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The city lit up on Independence Day
महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह के लिए आयोजन स्थलों से लेकर सड़कों को सजाने के लिए कर्मचारी शुक्रवार देर रात तक लगे रहे। समारोह स्थलों तक जाने वाले रास्तों पर झंडे लगाए गए हैं। वहीं सड़कों को भी तिरंगा रंगों से सजाया गया है। जिला सचिवालय के भवन को भी केसरिया, सफेद व हरे रंग की रोशनी से सजाया गया है।
राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष के आगमन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल के अलावा डीजीपी हरियाणा अजय सिंघल भी मौजूद रहेंगे। डीजीपी शाम को ही शहर में पहुंच गए थे, जो एक निजी होटल में रात को ठहरे।
विज्ञापन

वहीं राज्यपाल भी प्रोटोकोल के तहत ध्वजारोहण की पूर्व संध्या पर ही यमुनानगर पहुंचे। वह जगाधरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ठहरे। जहां पर डीसी प्रीति, एसपी कमलदीप गोयल के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। शहर में नई अनाज मंडी जगाधरी में आयोजित समारोह में राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल 15 अगस्त को सुबह नौ बजे नई अनाज मंडी जगाधरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह परेड की सलामी लेंगे। समारोह से पहले राज्यपाल पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
राज्यपाल के दौरे को देखते हुए जिलाधीश प्रीति ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। पूरे जिले को ड्रोन और अनमैन्ड एरियल व्हीकल के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। 15 अगस्त को जिला रेड जोन रहेगा। यह प्रतिबंध राज्यपाल के आगमन से चार घंटे पहले लागू होगा और उनके यमुनानगर जिले से प्रस्थान के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

महाराणा प्रताप चौक पर कार की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed