फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police are scanning CCTV footage in search of the killers

Yamuna Nagar News: हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sat, 15 Aug 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police are scanning CCTV footage in search of the killers
महिला की हत्या के बाद परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की खड्डा कॉलोनी में 56 वर्षीय पुष्पा रानी की हत्यामें पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसमें घटना से पहले और बाद में महिला के घर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। यसाथ ही पुलिस महिला की किसी से आपसी रंजिश होने की संभावना को भी जांच के दायरे में रखकर जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से पुलिस को खून लगी स्टील की पानी की बोतल मिली थी। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच में शामिल किया है। इस सबंध में फर्कपुर के थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

ड्यूटी से लौटे बेटे को खुला मिला था घर का गेट
बेटा दीपक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वीरवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था। रात करीब आठ बजे घर लौटने पर उसे मकान का गेट खुला मिला। आमतौर पर गेट बंद रहता था, इसलिए उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। वह तुरंत कमरे में पहुंचा तो मां पुष्पा रानी खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। मां की हालत देखकर दीपक के होश उड़ गए। उनकी मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

महिला की हत्या के बाद परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद

महिला की हत्या के बाद परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद

महिला की हत्या के बाद परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद

महिला की हत्या के बाद परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed