{"_id":"6a7ff6eecd79318b100b2a37","slug":"video-spirit-of-patriotism-resonates-amidst-rain-in-yamunanagar-governor-hoists-the-flag-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में बारिश के बीच गूंजा देशभक्ति का जज्बा, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में बारिश के बीच गूंजा देशभक्ति का जज्बा, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस समारोह आज नई अनाज मंडी, जगाधरी में देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
समारोह में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के साथ ही समारोह स्थल भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे विद्यार्थियों और लोगों ने तिरंगा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारों के साथ माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की ओर से प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति देखकर समारोह में मौजूद लोग भावुक हो उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया गया।
बारिश ने डाला खलल, फिर भी कम नहीं हुआ उत्साह:
खराब मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन तेजली खेल परिसर के बजाय नई अनाज मंडी, जगाधरी में किया गया। आमतौर पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तेजली खेल परिसर में आयोजित होता है। अनाज मंडी परिसर में कार्यक्रम होने से बारिश के बावजूद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
समारोह के दौरान बारिश भी हुई, लेकिन विद्यार्थियों और कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच भी लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साह बढ़ाते रहे। विद्यार्थियों ने भी खराब मौसम की परवाह किए बिना पूरे जोश के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। समारोह स्थल पर चारों ओर तिरंगे नजर आए और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।