{"_id":"6a05bfa6e8c6f9eecf0a9e9b","slug":"video-dm-conducted-an-inspection-and-issued-directives-to-clear-ponds-of-encroachments-and-revitalize-them-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्जीवन के लिए निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्जीवन के लिए निर्देश दिए
Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 05:57 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्राम बझेड़ा बझेड़ी और कुइयां में लगभग 26 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले तालाब व ग्राम हसौआ में 1.4 हेक्टेयर चारागाह भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने और उनके पुनर्जीवन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तालाब की भूमि को तत्काल खाली कराया जाए व डालमिया शुगर का पानी तालाब में आने से तुरंत रोका जाए। उन्होंने पूरे तालाब की खोदाई, चारों ओर 10 फीट चौड़ा ट्रैक बनाने और पांच फीट चौड़ी पट्टी में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। चारागाह भूमि के निरीक्षण करते हुए डीएम ने एक एकड़ क्षेत्र में गोशाला निर्माण कराने व शेष भूमि पर हरे चारे की बुवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो सके। उनके साथ एसडीएम जीत सिंह राय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।