{"_id":"6a80a116dae7f1c4d204c2ad","slug":"video-women-spread-joy-on-hariyali-teej-cultural-presentations-captivated-the-hearts-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरा उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरा उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Mukesh Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:55 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में हरियाली तीज के अवसर पर ब्राह्मण महिला गौरव मंच के बैनर तले एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। तीज गीत, लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, तीज क्वीन प्रतियोगिता, झूला और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उल्लास भर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। यह महिलाओं के उत्साह के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम में सोनल त्रिपाठी, प्रीती शर्मा, रूपा पांडेय, पूजा शर्मा, महिमा शुक्ला, प्रतिमा, सोनल शर्मा शुक्ला, सुरभि शुक्ला, शरण त्रिपाठी, रेखा पाठक, रेखा मिश्रा मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।