{"_id":"6a8042180a9375fa1c0f5e70","slug":"video-bijnor-independence-day-celebrated-with-patriotic-fervour-across-the-district-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: उमंग और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह गूंजे देशभक्ति के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: उमंग और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह गूंजे देशभक्ति के जयकारे
बिजनौर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। जिलेभर में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया गया। जगह-जगह देशभक्ति के जयकारों से माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।
नेहरू स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री ने किया ध्वजारोहण
नेहरू स्टेडियम और इंदिरा बाल भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन किया। विकास भवन, बीएसए कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय, तहसील समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया गया।
शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।
तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति का माहौल
अफजलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लगाकर रैली निकाली, जबकि किसान ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
शास्त्री चौक पर हुआ सामूहिक राष्ट्रगान
‘उजाला’ और आरवीआईटी की ओर से बिजनौर के शास्त्री चौक पर सुबह 10:30 बजे सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। राष्ट्रगान के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।