फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 06-10-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

04:11 PM, 06-Oct-2026

जयंती: किसानों के दिलों में आज भी गूंज रही बाबा की ललकार, 15 साल बाद भी जिंदा है महेंद्र सिंह टिकैत का आंदोलन

Mahendra Singh Tikait Voice Still Echoes Among Farmers, His Legacy Lives On 15 Years Later
खाप पंचायतों से निकलकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान समस्याओं को आंदोलन का रूप दिया और भारतीय किसान यूनियन को मजबूत संगठन बनाया। 1987 के करमूखेड़ी बिजलीघर आंदोलन से मिली पहचान के बाद भाकियू ने मेरठ, रजबपुर और दिल्ली के वोट क्लब तक बड़े आंदोलन किए। 15 साल बाद भी सिसौली और किसानों के बीच बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की सादगी, तेवर और आंदोलन की विरासत याद की जाती है। और पढ़ें
03:28 PM, 06-Oct-2026

बेबस मरीज: दवाओं की दूसरी मार, 300 रुपये की कैंसर दवा की एमआरपी 4867 रुपये; महंगे इलाज ने बढ़ाई मुश्किल

Cancer Patients Face Double Burden: Medicine Bought for Rs 300 Carries MRP of Rs 4,867
सहारनपुर में कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं की खरीद कीमत और एमआरपी में बड़ा अंतर सामने आया है। पड़ताल में 300 रुपये में मिलने वाली एक दवा की एमआरपी 4867 रुपये तक मिली। मरीजों और तीमारदारों के लिए इलाज के साथ महंगी दवाओं का खर्च उठाना चुनौती बना हुआ है। और पढ़ें
विज्ञापन
03:15 PM, 06-Oct-2026

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड: 85 दिन में 703 बार बात, पत्नी को प्रेमी संग अंतरंग पकड़ा तो अमित को मारा; मां का दावा

Meerut Snakebite Murder Case Wife Allegedly Killed Husband With Lover After 703 Calls in 85 Days
मेरठ हत्याकांड: मेरठ के अमित हत्याकांड में मां ने गवाही दी है। उन्होंने कहा कि बहू रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। उसके बाद आरोपियों ने मेरे बेटे की जान ले ली। अमित की मां ने कोर्ट में दर्ज कराए गए बयानों में कहा कि बेटे को बताने के बाद विवाद शुरू हो गया था। बहसूमा के अमित की हत्या कर सर्पदंश से मौत दर्शाने के केस में कल कोर्ट का निर्णय आएगा। और पढ़ें
03:07 PM, 06-Oct-2026

Meerut News: वर्धमान एकेडमी में करियर काउंसलिंग सेमिनार में पहुंचे सीए

ca association programme और पढ़ें
03:02 PM, 06-Oct-2026

भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं श्रीकृष्ण की लीलाएं,:आचार्य जनार्दन तिवारी

religious news news और पढ़ें
02:58 PM, 06-Oct-2026

Baghpat: अजय यादव की हत्या: परिजनों ने कहा- आरोपियों का एनकाउंटर होने तक शव नहीं ले जाएंगे

Baghpat: अजय यादव की हत्या: परिजनों ने कहा- आरोपियों का एनकाउंटर होने तक शव नहीं ले जाएंगे और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:56 PM, 06-Oct-2026

Meerut News: लो आ गया खाटू वाला श्याम हमारा

khaatu shyaam keertan और पढ़ें
02:22 PM, 06-Oct-2026

दीपांशु हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, नजीबाबाद तहसील के बाहर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना

Bijnor: BKU Mahatma Tikait Begins Indefinite Protest Seeking Arrest of Deepanshu Murder Case Accused
बिजनौर के नजीबाबाद में किरतपुर के दीपांशु हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू महात्मा टिकैत ने तहसील के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर गिरफ्तारी में उदासीनता का आरोप लगाया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। और पढ़ें
01:56 PM, 06-Oct-2026

अजय यादव हत्याकांड: परिजनों बोले-आरोपियों का एनकाउंटर होने तक शव नहीं ले जाएंगे; जंगल में मिली थी लाश

Baghpat: Family Refuses to Take Ajay Yadav’s Body Until Accused Are Encountered
बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव निवासी अजय यादव का शव घिटौरा गांव के जंगल में मिलने के बाद परिजनों ने कड़ा विरोध जताया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के छोटे भाई देविंदर यादव ने कहा कि जब तक हत्यारोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक परिवार शव घर नहीं ले जाएगा। और पढ़ें
01:40 PM, 06-Oct-2026

यूपी: आज सहारनपुर आएंगे रेलवे डीजी प्रकाश, त्योहारों से पहले स्टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

रेलवे डीजी प्रकाश आज सहारनपुर पहुंचेंगे। वह आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन और जीआरपी की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। हाल ही में मानकों के आधार पर आईएसओ सर्टिफाइड हुए जीआरपी थाने का निरीक्षण भी होगा और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed