{"_id":"6a804bb3a6ec83b77b0ab078","slug":"video-independence-day-celebrated-with-great-enthusiasm-in-pilibhit-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीलीभीत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मां भारती के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीलीभीत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मां भारती के गूंजे जयकारे
Mukesh Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2026 04:51 PM IST
पीलीभीत जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में सुबह नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान सभागार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।
पुलिस लाइन परिसर में एसपी सुकीर्ति माधव ने तिरंगा फहराया। वहीं पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में डीएफओ मनीष सिंह ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। शहर के विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण कर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।