{"_id":"6ac4bb8992403165a6085cef","slug":"sp-workers-protest-against-akhilesh-yadav-detention-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में सपा के पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं में सुधीर तिवारी, अशोक राजा, नफीस अहमद अंसारी और एडवोकेट हैदर जाफरी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।