{"_id":"6a7ffb021375d61c830b0d51","slug":"video-independence-day-north-central-railway-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे ने मनाया आजादी का जश्न, एनसीआर के जीएम और डीआरएम ने दीं रेलकर्मियों को शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे ने मनाया आजादी का जश्न, एनसीआर के जीएम और डीआरएम ने दीं रेलकर्मियों को शुभकामनाएं
आगरा । उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर रेलकर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 तक सकल मूल अर्जन में पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यात्री अर्जन 15 प्रतिशत से अधिक और मालभाड़ा अर्जन 10.5 प्रतिशत बढ़ा। टिकट जांच से आय में 23.5 प्रतिशत वृद्धि हुई। यात्रियों की सुविधा के लिए 4656 ट्रिप विशेष ट्रेनें चलाई गईं और 18 नई ट्रेनें शुरू हुईं। सुरक्षा के लिए 716 किलोमीटर मार्ग पर कवच लागू है। 93 लिफ्ट और 60 एस्केलेटर लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा संयंत्रों से 4.50 करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने टीम भावना से चुनौतियों का सामना कर रेलवे को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान आगरा मंडल के डीआरएम गगन गोयल ने भी सभी रेलकर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।