{"_id":"6a804bccfd185f429c06b0fc","slug":"video-lkhanauu-ma-thhavajarahanae-ma-vayaparaya-na-lya-rashhatara-parathama-ka-sakalpa-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में ध्वजारोहण में व्यापारियों ने लिया राष्ट्र प्रथम का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में ध्वजारोहण में व्यापारियों ने लिया राष्ट्र प्रथम का संकल्प
लखनऊ में भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रदेश कार्यालय, शुक्ला चौराहा, नहर रोड, जानकीपुरम में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9:30 बजे हुए कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। व्यापारियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी और एकजुटता के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। वही राष्ट्रीय संरक्षक सौरभ तिवारी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारा बेहद जरूरी है।
व्यापारियों को अपने कारोबार के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश विधि सलाहकार विनय कृष्ण पांडेय, विवेक शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, गौरव तिवारी समेत व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।