{"_id":"6a80a11bb380c80c67009ba5","slug":"video-students-dazzled-at-the-tiranga-concert-on-independence-day-in-shahjahanpur-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा कॉन्सर्ट में छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम, बिखेरे देशभक्ति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा कॉन्सर्ट में छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम, बिखेरे देशभक्ति के रंग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:55 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से युवक बिरादरी के सहयोग से गांधी भवन प्रेक्षागृह में तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व में चयनित छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। शनिवार शाम छह बजे डीआईओएस हरिवंश सिंह और बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ताल इंस्टीट्यूट, विजन इंटरनेशनल, लीड कॉन्वेंट, हॉली एंजेल्स, श्री श्यामलाल अंगनेलाल इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवा, द मसूरी इंटरनेशनल, श्री नामदेव बाल विद्या मंदिर, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, ग्रीन वैली कॉन्वेंट, ट्रिन पाथवे, आर्य महिला इंटर कॉलेज, फर्स्ट क्राई इंटेलिटोट्स, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट, एमए पब्लिक स्कूल, नालंदा शिक्षण संस्थान और बिंदास बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सह संयोजक कवि डॉ. इंदु अजनबी, पवन सिंह, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, डॉ. पुनीत मनीषी, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, अंकित मिश्रा समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन नितेश गुप्ता ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।