{"_id":"6a805136737e03412502bd18","slug":"video-independence-day-2026-tricolour-unfurled-in-shahjahanpur-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2026: शाहजहांपुर में लहराया तिरंगा झंडा, स्कूली बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2026: शाहजहांपुर में लहराया तिरंगा झंडा, स्कूली बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2026 05:14 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। डीएम ने सभी से राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपने-अपने हिस्से का योगदान देने की अपील की।
कलक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी योगेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। गुरु नानक पाठशाला के बच्चों ने देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि विनाका मौर्य ने देशभक्ति गीत सुनाया। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एडीएम न्यायिक मो. आवेश, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसडीएम प्रियंका चौधरी, अतुल कुमार सिंह, मो. असलम मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में एसपी सौरभ दीक्षित ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। नगर निगम में महापौर अर्चना वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद डीएम और एसपी ने शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद संग्रहालय में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।