फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman and unborn baby die at private hospital in Shahjahanpur

Shahjahanpur: निजी अस्पताल में महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Sat, 15 Aug 2026 10:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 15 Aug 2026 10:59 PM IST
सार

शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Woman and unborn baby die at private hospital in Shahjahanpur
मृतका के परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में स्थित एक अस्पताल में भर्ती मदनापुर थाना के गांव फाजिलपुर निवासी वेदवती (32 वर्ष) और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। 

विज्ञापन


गांव निवासी शेर सिंह ने पत्नी वेदवती को प्रसव पीड़ा के चलते शहर के अजीजगंज स्थित  अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन होना बताया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद वेदवती की हालत बिगड़ गई। तब चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल से ले जाने को कह दिया। कुछ ही देर में महिला और उसके गर्भस्थ में शिशु की मौत हो गई।  
विज्ञापन


गुस्साए परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप राय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सीओ सिटी देव व्रत बाजपेयी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed