{"_id":"6a808135c45c41420d052896","slug":"sdm-hoisted-the-flag-while-wearing-shoes-tehsildar-was-seen-with-his-hands-in-his-pockets-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसडीएम ने जूते पहनकर किया ध्वजारोहण, तहसीलदार जेब में हाथ डाले दिखे, फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसडीएम ने जूते पहनकर किया ध्वजारोहण, तहसीलदार जेब में हाथ डाले दिखे, फोटो वायरल
Sat, 15 Aug 2026 08:44 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर में स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम और तहसीलदार की ध्वजारोहण के दौरान की तस्वीरें वायरल हो गईं। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों अफसरों पर तिरंगे के सम्मान में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदार के फोटो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर में स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम के जूते पहनकर झंडा फहराने का फोटो वायरल हुआ। दूसरी ओर एक अन्य जगह पर झंडा फहराने के दौरान तहसीलदार अजहर अली भी जेब में हाथ डालकर खड़े नजर आ रहे हैं। अफसरों पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा है। वहीं, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव और महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में शनिवार दोपहर अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया ये दावा
अधिवक्ताओं ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरें 15 अगस्त को तहसील परिसर में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम की है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसमें कहा कि वायरल तस्वीरों में तहसीलदार समेत अधिकारियों और कर्मचारियों की निर्धारित वेशभूषा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिवक्ताओं ने इसे राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रीय भावना के अपमान का मामला बताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम नीलिमा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वायरल तस्वीर एडिटेड है। वह तहसीलदार अजहर अंसारी और अन्य टीम के साथ खड़ी थीं, उस समय ध्वजारोहण नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि वायरल फोटो वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती है।
विज्ञापन