{"_id":"6a8041001375d61c830b0d84","slug":"video-top-stories-from-the-gorakhpur-basti-division-at-a-glance-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर बस्ती मंडल की बड़ी खबरें, एक नजर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: हर घर तिरंगा यात्रा के बाद बीमार हुई छात्राओं में से तीन का इलाज अभी गहन चिकित्सकीय निगरानी में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है। गुरुवार को उमस और गर्मी के चलते 60 से ज्यादा छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी।
कप्तानगंज: निजी स्कूल के छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद हुई मारपीट में 12 वर्षीय करन साहनी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और एक कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की।
महराजगंज: नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान में श्यामदेउरवा पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।
गोरखपुर: पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह की आत्महत्या के मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। चचेरे भाई की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में गरिमा सिंह और उसके कथित सहयोगी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज हुआ है। डॉक्टर ने राजेंद्र नगर स्थित बसंत इन्क्लेव की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दी थी।
गोरखपुर: शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड से जुड़े मामले में जेल में बंद राहुल का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो खजनी के जमीन विवाद से जुड़े मामले का बताया जा रहा है, जिसमें राहुल अपने साथियों के साथ असलहों से लैस नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। इस मामले में सत्र न्यायालय पहले ही राहुल की जमानत अर्जी खारिज कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।