{"_id":"6a0568b6d8b63a354b043ebd","slug":"video-under-dost-police-mahatma-hansraj-students-observed-the-working-of-the-womens-police-station-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोस्त पुलिस के तहत महात्मा हंसराज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा कामकाज का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त पुलिस के तहत महात्मा हंसराज की छात्राओं ने महिला थाने में देखा कामकाज का तरीका
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:46 AM IST
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने जाकर पुलिस के कामकाज के तरीके को समझा। महिला थाने में उनको साइबर अपराध समेत अपने बचाव के तमाम तरीकों के बारे में समझाया गया। महिला थाना प्रभारी दिव्या सिंह एवं उपनिरीक्षक पूजा चौधरी ने छात्रों को समझाया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। मुसीबत में सबसे पहले मदद के लिए पुलिस आती है, ऐसे में उसे दोस्त समझने की जरूरत है। पुलिस अफसरों ने मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि महिला अपराधों को लेकर कानून काफी संवेदनशील है। महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर हैं। परेशानी होने पर उस नंबर पर फोन करके मदद ली जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में बताते हुए कहा, इसमें शिकायत करने वाली छात्राओं के नाम एवं पहचान उजागर नहीं होती।
साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए। उपनिरीक्षक राज बहादुर सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं बताईं। छात्राओं को एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया के साथ ही थाने का जीडी कक्ष, कंप्यूटर रूम, थाना प्रभारी कार्यालय भी दिखाया गया। आखिरी में छात्राओं के सवाल के जवाब दिए। इस दौरान ट्विंकल, नेहा, ममता शर्मा, सचिन अग्रवाल, दीपेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।