{"_id":"6a05bd8fbf4f751ed80fab41","slug":"video-sharavasata-ma-nahata-samaya-rapata-natha-ma-dab-tha-kashara-eka-ka-shava-bramatha-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में नहाते समय राप्ती नदी में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में नहाते समय राप्ती नदी में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद
श्रावस्ती में नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर दो किशोर राप्ती नदी में डूब गए। दोनों सुबह भैंस चराने कि लिए घर से निकले थे और दोपहर में उमस से बचने के लिए नदी में नहा रहे थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
बसंतपुर गांव निवासी विक्की यादव (15) और विकास (11) बृहस्पतिवार की सुबह घर से नदी के किनारे भैंस चराने की बात कहकर निकले थे। दोपहर में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए उन्होंने नदी में नहाने का फैसला किया। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के डूबने पर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जय हरि मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। अथक प्रयासों के बाद गोताखोरों ने विक्की यादव का शव नदी से बाहर निकाला। दूसरे बच्चे विकास की तलाश के लिए अभियान अभी भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।