{"_id":"6a7f57078f3f16ba7900347c","slug":"tricolour-to-fly-proudly-amidst-border-vigilance-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122414-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: लीड - सीमा पर चौकसी के बीच शान से लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: लीड - सीमा पर चौकसी के बीच शान से लहराएगा तिरंगा
Fri, 14 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर आज जिले में शान से तिरंगा फहराया जाएगा। जिला प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी और एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पर सघन चेकिंग अभियान भी चला। अधिकारियों ने सुइयां बॉर्डर का दौरा किया। साथ ही सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों से बातचीत की और सीमा स्तंभ भारत 634 (1) का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा परखी। जिलाधिकारी ने जवानों को अवैध गतिविधियों व संदिग्ध आवाजाही पर नजर रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व एसएसबी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। एसएसबी के डॉग स्क्वॉड ने सुरक्षा व खोज संबंधी गतिविधियां प्रदर्शित कीं।
सीमा पर चला सघन जांच अभियान
स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से लोगों के पास मौजूद वस्तुओं को जांचा गया। इस दौरान ड्रोन कैमरे से सीमावर्ती पगडंडियों, जंगल व नो मेंस लैंड पर निगरानी की गई।
एसएसबी जवानों ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली
एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में साइकिल से तिरंगा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ वाहिनी के मुख्यालय से किया गया। इसके बाद जवान पुलिस लाइन होते हुए भिनगा कस्बा पहुंचे और वापस वाहिनी मुख्यालय पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान जवानों ने हर घर तिरंगा, भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। सभी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाना चाहिए।