{"_id":"6a05c46cce11967f1508d3a6","slug":"video-bjp-workers-protest-against-sp-mps-remark-burn-effigy-at-collectorate-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंका
बागपत सपा सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।
भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट लोकमंच पर एकत्र हुए और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तथा हमीरपुर से सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सपा सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, अनिल उपाध्याय, सतेन्द्र मौर्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।