{"_id":"6a0576f57c876982a3088575","slug":"video-doctors-remove-25-kg-tumor-and-kidney-in-6-hour-surgery-save-cancer-patients-life-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट में कैंसर, एक किडनी और ढाई किलो का ट्यूमर निकालकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेट में कैंसर, एक किडनी और ढाई किलो का ट्यूमर निकालकर बचाई जान
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में पेट के कैंसर के मरीज का छह घंटे तक ऑपरेशन चला। मरीज के पेट में करीब ढाई किलो का ट्यूमर था। इससे एक किडनी भी संक्रमित हो गई थी। दोनों को बाहर निकाला है। मरीज की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
कैंसर सर्जन डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि विजय (53) को पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी और कुछ भी खाता तो उल्टी की शिकायत होती थी। पेट भी फूलता जा रहा था। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आने के बाद जांच की तो मरीज के पेट में ट्यूमर था, जिसने एक किडनी को भी संक्रमित कर दिया था। कुछ दिन और देरी होने पर दूसरी किडनी समेत अन्य अंग भी प्रभावित होते। ऐसे में मरीज की सर्जरी की, जिसमें करीब ढाई किलो ट्यूमर बाहर निकाला। एक किडनी भी निकालनी पड़ी, इससे दूसरी किडनी सुरक्षित रहेगी। मरीज को 10 दिन तक भर्ती रख कर निगरानी की गई। हालत ठीक होने पर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है। चिकित्सकीय टीम में डॉ. गौरव सिंह, डॉ. अर्पिता सक्सेना, डॉ. योगिता, डॉ. शुभजीत, डॉ. ज़फर, डॉ. अर्पित शर्मा, डॉ. अश्वनी, डॉ. विवेक, डॉ. काजल, डॉ. विकास एवं डॉ. जसलीन रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पतालों में इसका खर्च 3-4 लाख रुपये आता। यहां निशुल्क हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।