{"_id":"6a6e2676f8f7426d340b74aa","slug":"two-children-died-in-kasganj-after-falling-into-water-filled-pit-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: खेत में खेल रहे दो मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिरे, मिट्टी के दलदल में धंस गए; दोनों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: खेत में खेल रहे दो मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिरे, मिट्टी के दलदल में धंस गए; दोनों की माैत
Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में खेल रहे दो मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में मिट्टी के दलदल में दोनों धंस गए। आधा घंटे बाद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मासूमों का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सहावर के गांव भिलोली में शनिवार दोपहर दो बच्चे खेलते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर मिट्टी के दलदल में धंस गए। चीख-पुकार मचने पर पास स्थित ईंट-भट्ठे पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब तक प्रशांत (10) और अंश (8) को बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।
गांव निवासी भगवान सिंह का पुत्र प्रशांत और रामरतन मौर्य का पुत्र अंश शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अन्य बच्चों के साथ गांव से 600 मीटर दूर गौरी भट्ठे के पीछे स्थित आसाराम के खेत में खेल रहे थे। खेत में बारिश का पानी भरा हुआ था। खेलते हुए प्रशांत और अंश अचानक गहरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में मिट्टी भरी थी, दोनों उसमें धंस गए। इनके गड्ढे में गिरने पर अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो भट्ठे पर मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए।

जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि प्रशांत कक्षा चार का छात्र था और अंश कक्षा दो में पढ़ता था।
एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। दोनों बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत के मामले की जानकारी की जा रही है।