फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake App of Etah MLA’s Finance Company Used in Fraud Attempt Downloaded Over 100,000 Times

फर्जी है ये एप: लाखों लोगों ने मोबाइल में किया डाउनलोड, जानें क्या है इसका नाम; लोन लेने की न करें गलती

Sat, 01 Aug 2026 01:57 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 01:57 PM IST
सार

एटा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की गंगा विद्या फाइनेंस कंपनी के नाम पर फर्जी एप बनाकर लोगों को लोन दिलाने के बहाने ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। आरबीआई से जानकारी मिलने के बाद कंपनी के डायरेक्टर रोहित राजपूत ने कोतवाली नगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Fake App of Etah MLA’s Finance Company Used in Fraud Attempt Downloaded Over 100,000 Times
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की गंगा विद्या फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का फर्जी एप बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश की जा रही है। साइबर ठगों ने इस एप को एक लाख लोगों के मोबाइल में डाउनलोड भी करा दिया। आरबीआई ने इस एप के बारे में गंगा विद्या फाइनेंस कंपनी से पत्राचार किया तो विधायक को ऐप की जानकारी हुई। कंपनी के डायरेक्टर और विधायक के भतीजे रोहित राजपूत ने कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

विधायक विपिन वर्मा ने बताया आरबीआई से उनको जानकारी हुई कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गुरु फंड के नाम से एक एप बना रखा है। इस एप के माध्यम से गंगा विद्या फाइनेंस से ऋण दिलाने के नाम पर लोगों से फाइल चार्ज आदि के नाम पर ठगी कर उनका शोषण किया जा रहा है। इस एप को अब तक एक लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर फाइनेंस के डायरेक्टर रोहित वर्मा ने कोतवाली नगर में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। विधायक ने बताया कि साइबर ठगों ने लोगों से फाइल चार्ज के नाम पर कितने लोगों से ठगी की है, इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल इस संबंध में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन

90 के दशक में शुरू की फाइनेंस कंपनी, 60 से अधिक शाखाएं
भाजपा के सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की गंगा विद्या फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की शाखाएं उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में हैं। हजारों उपभोक्ता इससे जुड़े हैं। साइबर ठगों द्वारा फर्जी एप बनाए जाने के बाद साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है। विधायक विपिन वर्मा डेविड ने 90 के दशक में इसे शुरू किया था। इसका पहला कार्यालय एटा की नीलम मार्केट में बना था। विधायक ने बताया उनकी फाइनेंस आरबीआई से पंजीकृत है। छोटे स्तर से शुरू की गई फाइनेंस की पांच दर्जन से अधिक शाखाएं हैं।

 

 ये शाखाएं उत्तर-प्रदेश के एटा, मथुरा, आगरा, के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान सहित अन्य प्रांत में हैं। फाइनेंस की बाजार में अच्छी साख है। साइबर ठगों ने गुरु फंड नाम के फर्जी एप बनाया है। इससे अलग-अलग कंपनियों के से लोन दिलाने के सपने दिखाए जा रहे हैं। साइबर ठगों ने इन कंपनियों की सूची में गंगा विद्या फाइनेंस लिमिटेड का नाम भी शामिल कर लिया है। आरबीआई द्वारा सूचना मिलने पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई की है। इस संबंध में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साइबर टीम ने इसको लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

सोशल मीडिया पर अनेक नामचीन फर्म के नाम पर की जा रही ठगी
सोशल मीडिया पर देश की नामचीन फाइनेंस के नाम लोगों से ठगी की जा रही है। सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर पर लोगों के कमेंट करने पर काॅल कर लोगों से संपर्क किया जाता है। संपर्क करने पर ऑन लाइन ऋण दिलाने पर फाइल चार्ज के नाम पर 1500, 1800 रुपये की मांग की जाती है। पहले डॉक्यूमेंट मंगाते हैं, इसके बाद फाइल चार्ज वसूलते हैं। बाद में संपर्क करने पर विभिन्न मदों के नाम पर लोगों का आर्थिक शोषण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed