{"_id":"6a6ddfed78216f864406d3ec","slug":"60-year-old-man-commits-misconduct-against-50-year-old-intellectually-disabled-woman-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 50 वर्ष की मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, 60 साल के बुजुर्ग को शर्म भी न आई; शर्म से पानी-पानी पोते-पोतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 50 वर्ष की मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म, 60 साल के बुजुर्ग को शर्म भी न आई; शर्म से पानी-पानी पोते-पोतियां
Sat, 01 Aug 2026 05:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:32 PM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 60 साल के बुजुर्ग ने 50 साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दरिंदगी की। महिला की चीखें सुन माैके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र में एक 60 साल के पोते-पोतियों वाले बुजुर्ग ने मानसिक रूप से अस्वस्थ 50 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
50 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर महिला विवाहित है। उसके पति और बच्चे गांव में ही रहते हैं। शुक्रवार को पीड़िता गांव के पास जंगल में चारा खा रहीं अपनी गाय की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान नगला सूरज निवासी पातीराम (60) वहां से गुजर रहा था। महिला को अकेला पाकर आरोपी की नीयत खराब हो गई और वह उसे जबरन घसीटकर घने जंगल की ओर ले गया। वहां महिला से दुष्कर्म करने लगा। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पास से ही गुजर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को माैके से दबोच लिया। सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी की पिटाई लगा दी। हालांकि, इस दौरान अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। पीड़िता को उसका भाई थाने लेकर पहुंचा और पातीराम के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पचोखरा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को घेराबंदी कर आरोपी पातीराम को श्रीनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इधर, बुजुर्ग की इस शर्मनाक करतूत से उसके अपने परिवारजन भी बेहद आहत हैं। आरोपी के पोते-पोतियां तक हैं।
ये भी पढ़ें-सफाई कर्मियों पर हमला: सड़क पर गिट्टी-रेत डालने का किया था विरोध, ट्रैक्टर चालक और साथियों ने किए लहूलुहान
ये भी पढ़ें-सफाई कर्मियों पर हमला: सड़क पर गिट्टी-रेत डालने का किया था विरोध, ट्रैक्टर चालक और साथियों ने किए लहूलुहान