{"_id":"6a6d15bd0fbdae5ec70c0ca6","slug":"firozabad-news-road-accident-death-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-180948-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक एत्मादपुर के अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डिवाइडर से टकराई बेकाबू बाइक एत्मादपुर के अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। आगरा हाईवे स्थित एक होटल के निकट शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा।
आगरा के थाना एत्मादपुर के स्टेशन रोड निवासी अजय कुमार उर्फ अभिषेक पिप्पल (42) टूंडला मोहम्मदाबाद स्थिति जैन संस कोल्ड स्टोरेज से अपने एक परिचित के साथ आलू लेने आए थे। वह दोपहर सवा दो बजे करीब बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आगरा हाईवे स्थित हैप्पी होटल के निकट पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची टूंडला पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेजा। अधिवक्ता के पिता प्रेमसिंह पिप्पल ने बताया कि उनका बेटा उन्हीं के साथ वकालत करता था। ढाई साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसने पत्नी व एक साल की बेटी को बिलखते छोड़ा है। अजय चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराने पर मौत हो गई है।