फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news rape attamp

Firozabad News: पैसे न देने पर गर्भवती के सिर पर पत्थर से प्रहार, दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 01 Aug 2026 03:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
firozabad news rape attamp
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द में बृहस्पतिवार रात एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला पर दो शराबी युवकों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, उसके सिर पर पत्थर से वार किया और दुष्कर्म का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला को शुक्रवार अलसुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता मूल रूप से इटावा के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीते तीन महीनों से टापा खुर्द में झोपड़ी डालकर रह रही थी। महिला सिल-बट्टे बेचती है। घटना के समय महिला का पति सिरसागंज गया हुआ था और देर होने के कारण घर नहीं लौट पाया था। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को महिला की बेटी ने आपबीती सुनाई। बेटी ने बताया कि देर रात मां और दो युवकों के शोर से उसकी नींद खुली। उसने देखा कि दो शराबी युवक मां से पैसों की मांग कर रहे थे। मां की ओर से मना करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर भारी पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद वे मां को घसीटते हुए झोपड़ी से बाहर ले गए थे। पुलिस को मौके पर महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के प्रयास और अन्य पहलुओं की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द शिनाख्त कर उन्हें पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed